प्रदेश में MSME सेक्टर को ग्रोथ देने देश की 36 लैब के साथ राज्य सरकार का अनुबंध
भोपाल
प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर को ग्रोथ देने और रिस्क लेकर एमएसएमई चलाने वाले यंग इंटरप्रिन्योर के लिए राज्य सरकार सस्ती टेक्नालाजी और प्रोसेस की तकनीक दिलाने का काम करेगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन की मौजूदगी में देश की 36 लैब के साथ राज्य सरकार का अनुबंध किया गया है। आत्म निर्भर भारत के लिए लैब की यह तकनीकी लोगों को रोजगार दिलाने और उद्योगों को बढ़ावा देने का काम भी करेगी।
एमएसएमई मंत्री ओपी सकलेचा के अनुसार केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन की मौजूदगी में जिन बेस्ट लैब के साथ एग्रीमेंट हुआ है उसका फायदा यंग इंटप्रिन्योर को मिलेगा। प्रदेश में कई ऐसे युवा हैं जिनके पास पैसा है, क्षमता है और वे रिस्क ले सकते हैं लेकिन तकनीकी और प्रोसेस संबंधी कुछ जानकारियों के अभाव में अच्छा उद्योग नहीं लगा पाते। एग्रीमेंट के बाद इन लैब से मिलने वाली टेक्नालाजी और प्रोसेसिंग की जानकारी एमएसएमई को बढ़ावा देने का काम प्रदेश में करेगी। उनको डायरेक्शन मिल सकेगा कि किस तरह का मार्केट तलाश कर कहां पर उद्योग लगाया जा सकता है ताकि स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की स्थिति बन सके।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज भोपाल में रहेंगे। इस दौरान एमएसएमई मंत्री सकलेचा उन्हें प्रदेश में संचालित होने वाले क्लस्टर्स और अन्य सुविधाओं को लेकर प्रजेंटेशन देंगे। सकलेचा एयरपोर्ट में ही यह प्रजेंटेशन देंगे। इसके बाद वे प्रशासन अकादमी में होने वाले कार्यक्रम में भी केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ रहेंगे।

पाठको की राय